27 फरवरी को आजाद बलिदान दिवस,कवि सम्मेलन व जादू कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
उन्नाव संवाददाता।

नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, रसूलपुर सोहरामऊ में आगामी 27 फरवरी को शाम 4 बजे से अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह सेंगर ने दी।
उन्होंने बताया कि बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह, सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य निषेध विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से जादू कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो नशा मुक्ति के संदेश पर आधारित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहेगा, जिसका संयोजन वरिष्ठ कवि विद्याधर दीक्षित ‘अवधेश उन्नावी’ द्वारा किया जाएगा। यह कवि सम्मेलन वरिष्ठ कवि रहे स्मृति शेष सुरेश फक्कड़ की स्मृति में “एक शाम सुरेश फक्कड़ के नाम” विषय पर आधारित होगा।
प्रधानाचार्य ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में सहभागिता करें और अमर क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

error: Content is protected !!