सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांव रोड गैस गोदाम एम. ए. आर. स्कूल के पास थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी मुकेश पुत्र राम प्रसाद किसी काम से हुसैनगंज कस्बे आया हुआ था। घर जाते समय सामने से आ रही डीजे की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि हादसा हुआ है सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है जाम लगाने जैसी कोई समस्या नहीं है। डीजे गाड़ी को थाने में खड़ी कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!