खुसरूपुर गांव के समीप गंगा नदी में मिले दो अज्ञात शव का मामला

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओम घाट भिटौरा चौकी अंतर्गत खुसरूपुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर को गंगा नदी में पानी में उतारते हुए दो अज्ञात शव ग्रामीणों को दिखाई दिए थे, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पास के ओम घाट भिटौरा चौकी को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, दोनों की डेड बॉडी पुरुष की थी, करीब 6 दिन पूर्व की बताई जा रही थी, जिसके शरीर की चमड़ी उधड गई थी जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। अज्ञात शव मिलने खबर सोशल मीडिया में प्रमुखता से चलाई गई थी, इसी को देखते हुए जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव निवासी मृतक के पिता राम किशोर मर्चरी हाउस पहुंच कर अपने बेटे 25 वर्षीय अभिषेक के रूप में पहचान की है। मृतक के पिता ने बताया कि अभिषेक 18 अक्टूबर को कानपुर महानगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गया हुआ था। अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था। अभिषेक के गंगा नदी में डूबने की सूचना महाराजपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरे शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!