हाइड्रा की टक्कर से नाबालिग की मौत, पांच घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव के पास दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने दो मोटरसाइकिल से जा बाइक सवारों को टक्कर मार दी, घटना में रोशनी पुत्री संदीप (7) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, अर्जुन पुत्र सवाली, अनुज पुत्र मेवालाल अभिषेक पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी बिलन्दा थाना थरियांव तथा बीरेन्द्र पुत्र रामसेवक व नीलम पत्नी बालगोविंद निवासी तारापुर थाना हुसैनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर हुसैनगंज थाना पुलिस और पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची, घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं बालिका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना में हाइड्रा ने दो बाइकों पर टक्कर मारने से घटना हुई है। जिसमें बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
डिजायर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
हुसैनगंज थाना के डलमऊ रोड पर नहर पुलिया के पास डिजायर कार की टक्कर से एक ही बाइक में सवार के शिवबरन निवासी गढीवा तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र सीताराम निवासी अलावलपुर घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

error: Content is protected !!