नीरज निषाद हत्या काण्ड-शव के दाह संस्कार के बाद हुसैनगंज पुलिस ने ली राहत की सांस

Spread the love
शव का अन्तिम संस्कार करने को राजी करती हुसैनगंज पुलिस

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

नीरज निषाद रिक्शा चालक के अन्तिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को शाम देवनानार गांव के ई-रिक्शा चालक नीरज निषाद (26) का शव रहिमालन का पुरवा के पास नहर में मिला था। धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई थी।
शनिवार को शव के पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को शव घर लाया गया था। देर शाम मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों के साथ महिलाओं ने शव के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर रात शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हो गये थे। रविवार को आठ बजे एक बार फिर पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए शव का अंतिम संस्कार न करने की बात उठी। भारी पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय मौके पर पहुँचे। तीन घण्टे की माथापच्ची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के आश्वासन के बाद दोपहर करीब एक बजे के बाद परिजन शव के अन्तिम संस्कार को तैयार हुए। गाँव के निकट गंगा घाट में रिक्शा चालक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। अन्तिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!