
आपकी खबरें न्यूज।
जमशेदपुर, संवाददाता।
कदमा श्री श्री काली पूजा कमेटी यंग बॉयज क्लब एवं कदमा मिलन समिति मैदान में जमशेदपुर टाइगर्स क्लब द्वारा निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर एवं माँ काली की पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने माँ काली से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि काली पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। पूर्व मंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को काली पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पंडाल परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, और आयोजन समिति द्वारा सुंदर सजावट, सुरक्षा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
