
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
दिवाली में पटाखे फोड़ने को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। दिवाली के दिन लोग जमकर पटाखे फोड़ते हैं। इस साल दिवाली के लिए हुसैनगंज में पटाखों की दुकानें दुर्गा चौराहा में लगी हुई हैं। यहां कई पटाखों की दुकानें लगी हैं और ग्राहक भी अच्छे पटाखों की मांग कर रहे हैं। दिवाली खुशियों का त्यौहार है और इस खुशियों को मानने के लिए पटाखा फोड़ते हैं।
यहां पटाखे खरीदने के लिए दुकानों में सुबह से ही काफी भीड़ लगी हुई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सभी तरह के पटाखे उपलब्ध हैं। यहां लगभग 30 से 40 पटाखों की दुकानें लगी हुई हैं। लोगों की अलग-अलग पटाखों में पसंद और मांग देखने को मिल रही है।
दुकानों पर आधुनिक पटाखे भी उपलब्ध
इन दुकानों में फुलझड़ी, स्टार बम, हवा फूल, आग का गोला, चिंगारी बम, गोला पटाखा, सत्तू बम, रॉकेट, अनार, गीजर जैसे पारंपरिक पटाखों के साथ-साथ कुछ आधुनिक पटाखे भी उपलब्ध हैं, जिनमें दमाका बम, रंगीली फुलझड़ी, झिलमिल फुलझड़ी, आतिशबाजी सेट और सूर्या बम शामिल हैं. हुसैनगंज में 20 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं।
दुर्गा चौराहा में पटाखों का अच्छा बाजार
विक्रेता मासूक अली से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे पिछले 35 सालों से दिवाली पर पटाखों की दुकान लगाते आ रहे हैं। हुसैनगंज में पटाखों का अच्छा बाजार है। इस समय उनकी दुकान में पटाखों की सभी वेरायटी उपलब्ध हैं। उनके पास 10 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक के पटाखे हैं। कुछ पटाखों पर डिस्काउंट भी चल रहा है। विक्रेता ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग छोटी मिर्च लड़ी पटाखों की है। पूरा पटाखा कानपुर से मंगाया गया है। उनके अनुसार, यहां 50 से अधिक वैरायटी के पटाखे उपलब्ध हैं और लगभग 70 दुकानें लगी हुई हैं।
