
आपकी खबरे न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के प्रगति सहित कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व वादों पर लगातार ध्यान देते हुए सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने तथा कोई गरीबों की जमीन नहीं कब्जाने पाए इसको भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत सचिवालय में सभी आवश्यक कार्यों के निष्पादन समेत निवास, आय, जाति प्रमाण-पत्र वहीं से जारी करने को निर्देशित किया। नगर निगम के जोनल कार्यालयों में भी सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, अनावश्यक लोगों को नहीं दौड़ाया जाए। आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण एवं इसका रैंडम चेकिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मौके पर जाने व फीडबैक भी लेने का निर्देश दिया। कोई भी शिकायत डिफॉल्टर न हो। अधिक से अधिक कल्याण मंडपम का निर्माण कराए। जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यक सहयोग ले। इससे कमजोर एवं गरीब परिवारों के बेटियों की शादी एवं अन्य कार्यक्रम के उपयोग में लाया जा सकें। बाहरी वार्डो एवं मलिन बस्तियों के विकास कार्य तेजी से कराए। शहर के अन्दर अच्छी सड़क, उचित साफ सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर करने को कहा, ताकि लोगों को एक अलग आनंद की अनुभूति हो। लोक निर्माण विभाग अभियान चलाकर सभी सड़को को गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करे।


