बारिश व आंधी से धान की फसल हुई बर्बाद,कटाई के लिए तैयार फसल को भारी नुकसान

Spread the love
बारिश में खेत में गिरी धान की पकी फसल

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

फतेहपुर जनपद में हुई बारिश भरी आंधी ने किसने की उम्मीद पर पानी फेर दिया। हुसैनगंज क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की पक्की फसल गिरकर बर्बाद हो गई इसे किसानों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है तो वही किसानों के अनुसार, यह घटना ऐसे समय हुई जब धान की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई का काम शुरू होने वाला था। महेशपुर गांव के किसान अवधेश कुमार यादव ने बताया कि तेज बारिश और आंधी के कारण खड़ी फसलें पूरी तरह से खेत में बिछ गईं, जिससे उपज में भारी कमी आने की आशंका है।
हुसैनगंज कस्बे के किसान जागेश्वर विश्वकर्मा बताया कि मेरे तीन बाई की धान की फसल पक्की थी दशहरे बाद कटाई का कार्य किया जाना था लेकिन बारिश और आंधी के कारण वह खेत में बढ़ गए जिस कारण उपज में भारी कमी आने की आशंका की जा रही है। वहीं क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि तैयार फसल के खराब होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

error: Content is protected !!