गांधी जयंती व विजयदशमी पर समाजसेवियों ने किया प्रसाद वितरण

Spread the love
प्रसाद वितरण करते समाजसेवी इस कार्यकर्ता

आपकी खबरें न्यूज,
जमशेदपुर संवाददाता।

गांधी जयंती एवं विजयदशमी के शुभ अवसर पर एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ इंडिया (ट्रस्ट) जमशेदपुर तथा राष्ट्रीय योगी सेना झारखंड के तत्वाधान में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके आयोजन नंद किशोर चौधरी एवं संतोष शाह के द्वारा कार्यक्रम को रखा गया। इसमें लगभग 5000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस शुभ अवसर पर एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ऑफ़ इंडिया (ट्रस्ट) के सदस्य मोहन शाह, संजय राणा, अमर शाह, मनोज महतो, दिलीप महतो, दीपक महतो, सोनू कुमार चौधरी, अंजू देवी, खुशवंत अदानी आदि भक्तों ने प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

error: Content is protected !!