बींस रूपए की लालच में छात्र घायल, जिला अस्पताल रिफर

Spread the love
जिला अस्पताल में भर्ती घायल छत्र

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के पास ई-रिक्शे से कूद कर रोड पर रोड पर पड़े 20 रुपए उठाने के लिए चलते ई-रिक्शे से कूदकर घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव निवासी राजू पुत्र अनमोल (8) अपने मामा आनंद पुत्र हिमांशु (17) के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर अचाकापुर चक्की में गेंहू पिसाने जा रहा था। तभी रास्ते मे रोड पर 20 रुपए का नोट पड़ा देख छात्र अनमोल ने उठाने के लिए चलते ई-रिक्शे से कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

error: Content is protected !!