थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, पीड़ित को थाने से भगाया

Spread the love
पुलिस अधीक्षक से न्याय की आश लेकर आया पीड़ित

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

गाजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। बड़ागाँव निवासी एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके पुश्तैनी मकान की गिरी हुई दीवार को वह दोबारा बनवाना चाहता था, लेकिन पड़ोसियों की दबंगई और पुलिस की मिलीभगत के कारण उसे निर्माण करने नहीं दिया जा रहा।पीड़ित का कहना है कि उसने इस पूरे प्रकरण की शिकायत थाना प्रभारी गाजीपुर से की मगर न्याय दिलाने की बजाय थाना प्रभारी ने उल्टे उसके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज करते हुए थाने से भगा दिया। मजबूर होकर पीड़ित ने अब जिले के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की इस तरह की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई ने पीड़ित की परेशानी और बढ़ा दी है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में भी आक्रोश है और वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

error: Content is protected !!