गिट्टी लदा डंपर पलटने से लगा भीषण जाम, यात्री हुए परेशान

Spread the love
डंपर खराब होने से लगा भीषण जाम

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर के पास भोर पहर लगभग 3:00 बजे गिट्टी लदा डंपर पलट जाने से लगभग 8 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यह जाम लगभग 8 घंटे लग रहा, असनी गंगा पुल खराब होने के कारण प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने से प्रशासन द्वारा सात मील से डलमऊ मार्ग से वाहनों का आवागमन चालू कराया गया। लेकिन 12 मील से डलमऊ गंगा ब्रिज तक मार्ग अधिक जर्जर होने के कारण आए दिन डंपर खराब व पलटते रहते हैं, जिस कारण जाम लगा रहता है। इसमें हुसैनगंज पुलिस व डलमऊ आईटीबीपी के जवान इस कड़कती धूप में जाम हटाने में लगे रहते हैं। डलमऊ गंगा ब्रिज के पहले भखुआ के पास डंपर पलटने से थाना क्षेत्र के नौगांव मोड (11 मील) तक लंबा जाम लग गया । जाम होने के कारण हुसैनगंज पुलिस भोर पहर से ही जाम हटाने में लगी रही। हुसैनगंज पुलिस व डलमऊ आईटीबीपी के जवानों द्वारा जाम लगभग 11:00 बजे हटाया गया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ।

error: Content is protected !!