
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी कल देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन पास के अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जिन्हें उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रीजेंसी रेफर किया। जहां सीओ सिटी सहित सदर कोतवाली पुलिस ने प्राईवेट एम्बुलेंस से थाना प्रभारी को कानपुर भेजवाया, जहां चिकित्सको के द्वारा भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। बताते हैं कि हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी प्रतिदिन की तरह गुरुवार देर शाम को भी टहलने निकले थे,असनी मार्ग (एनएच232) पर सहनीपुर गांव के समीप टहलते समय तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बताते हैं कि उनका एक पैर भी भी टूट गया है। उधर बाइक सवार भी घायल हुआ। जिसको समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज ले जाया गया। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बाइक सवार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे बड़ागांव का बताया जा रहा है। अरुण चतुर्वेदी हाल ही में हुसैनगंज थाना प्रभारी बनाये गए है। वहीं दुर्घटना करने वाली बाइक को पकड़कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


