
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज हथगांव मार्ग पर दुर्घटना होने से बची स्कूली बस। आपको बताते चले की कस्बे के आकाश इंटर कॉलेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। नहर फूल चौड़ीकरण के बाद नवनिर्मित सड़क की खराब हालत खराब होने के कारण बस गड्ढे में जा घुसी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बच्चों से भरी बस पलटने से बाल बाल बची। जानकारी के अनुसार बस बच्चों को लेकर छिवलहा की ओर जा रही थी। तभी सड़क पर अचानक एक अन्य वाहन और भैंस आ जाने से दोनों को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अपनी बस अपने से दाएं और मोड़ दी,जिससे बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी स्थानीय निवासियों के मुताबिक हुसैनगंज से हथगाम जाने वाले मार्ग पर नहर के पास सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता हाल है। कई बार खबरें प्रकाशित होने व शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी सड़क किनारे के गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोकनिर्माण विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण इस मार्ग पर यातायात में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।



