आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
जनपद में टेट की अनिवार्यता को लेकर उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एक साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को टेट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। हजारों की संख्या में आए शिक्षक संगठनों ने उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने की मांग की। टेट की अनिवार्यता को लेकर सवाल खड़े किए जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और अटेवा जिला अध्यक्ष श्री निधन सिंह ने कहा 2017 मैं सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया नई शिक्षा प्रणाली को लेकर और सुप्रीम कोर्ट को भ्रमित करते हुए सरकार ने सभी शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू कर दी जबकि पुरानी समय में जब शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन सरकार ने निकाला उसी समय भर्ती की सभी मापदंडों को पूरा करते हुए शिक्षक भर्ती हुई लेकिन अब उन्हें दोबारा अपनी पात्रता के लिए टेट पास करना अनिवार्य कर दिया गया जो गलत है। नई शिक्षक भर्ती के लिए टेट अध्यादेश लाया गया और अब पुराने शिक्षकों पर लागू किया गया, जिसका शिक्षक संगठन विरोध करता है और टेट की अनिवार्यता को वापस लेने की मांग करता है।

