
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता ।
फतेहपुर जनपद में मंगलवार भोर पहर से शुरू तेज हवा संग झमाझम बारिश के कारण धान और केले की फसलें बर्बाद हो गईं।
दर्जनों गांवों के किसान प्रभावित
हुसैनगंज क्षेत्र के गांव सहनीपुर, मालीपुर, रसूलपुर, बेरागढिवा सैबसी, गौराचुरियारा, चन्दीपुर, साहूपुर, भदार, महेशपुर, सरैला आदि सहित दर्जनों गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं। चन्दीपुर गाँव के किसान सत्य शरण दीक्षित की एक एकड़ की फसल बिछ गई। किसानों का कहना है कि बारिश का क्रम जारी रहा तो बहुत नुकसान होगा।
शरबती प्रजाति के धान पर पड़ा प्रभाव
साहूपुर क्षेत्र में शरबती प्रजाति के धान की फसल जमीन पर गिर गई है। अगर, बारिश लगातार होती रही और खेतों में भर गया तो वह धान खेत में ही खराब हो जाएगा। वैसे साहूपुर क्षेत्र में मोटे धान की पैदावार सबसे अधिक होती है, जिसमें अभी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।


