
आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैथपुरवा पावर हाउस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथपुरवा गांव (एनएच 13ए) के पास तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू ट्रेलर ने साइकिल सवार अधेड़ शौच क्रिया कर वापस घर जा रहा था, तभी ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मथुरा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों को जब सूचना मिली तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

