मॉडल प्रदर्शनी का डीआईओएस ने किया अवलोकन,विज्ञान,गणित व सामाजिक विषय में छात्राओं ने मारी बाजी

Spread the love
मॉडल प्रदर्शनी का डीआईओएस ने किया अवलोकन

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

जीजीआईसी में आयोजित विज्ञान, गणित तथा सामाजिक विषय के मॉडल प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। भिटौरा ब्लाक के राजकीय बालिका इण्टर कालेज हुसैनगंज में मंगलवार को छात्राओं द्वारा बनाई गई विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विषय के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने किया। विज्ञान के तहद छात्राओं ने बायोगैस प्लांट, हॉस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रीनहाउस इफेक्ट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, ह्यूमन आई थ्रीडी मॉडल, फूड चेन वॉटर पुरीफिकेशन तथा गणित में ज्योमितीय पार्क,ट्री ऑफ नंबर सिस्टम के अलावा सामाजिक विषय के अंतर्गत वायुमंडल, राज्य एवं राजधानियां, स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न प्रकार के नमूनों को प्रदर्शित किये गये। विज्ञान मॉडल में कक्षा 11 की संध्या प्रथम तथा कक्षा 9 की आराधना दूसरे स्थान पर रहीं, कक्षा 12 की नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गणित प्रदर्शनी में कक्षा 12 अंजली देवी प्रथम, कक्षा 10 की छाया द्वितीय तथा कक्षा 10 की रजनी तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार सामाजिक विषय में कक्षा 10 की पारुल और किरण ने प्रथम, कक्षा 10 की ही प्राची द्वितीय तथा कक्षा 10 की पूजा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कक्षा 12 की अंजू देवी को चुना गया। मॉडल प्रदर्शन में विजयी छात्राओं को डीआईओएस ने पुरस्कृत किया। उन्होंने मॉडलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील किया। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ० संतोष बिन्द के अलावा शिक्षिकाएं शालिनी त्रिपाठी, अभिलाषा श्रीवास्तव, कामिनी जायसवाल, अर्पिता सिंह, कविता चौरसिया, अर्चना सिंह, कु स्वाती रानी गुप्ता तथा पूजा देवी मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!