जदयू मानगो थाना समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
जमशेदपुर संवाददाता।

जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष लालू गौड़ की अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा बूथ स्तर पर बीएलए (बूथ स्तरीय अभिकर्ता) नियुक्त करने के लिए अहम निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने के लिए हर मतदान केंद्र पर सक्रिय और जिम्मेदार बीएलए की नियुक्ति अनिवार्य है।बैठक में निर्णय लिया गया कि थाना समिति के पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह दो बार नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और मानगो क्षेत्र के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा, नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए लगभग 300 सक्रिय कार्यकर्ताओं को बीएलए के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभारी तय कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। इसके अलावा, बीएलए की बैठकें हर महीने आयोजित होंगी और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से कुलविंदर सिंह पन्नू, मृत्युंजय सिंह, कन्हैया ओझा, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, आकाश शाह, दीपक गौड़, नीरज साहू, गौरी शंकर गोप, राजकिशोर रजक, प्रदीप गौड़, अशोक सिंह, अवतार सिंह परमार, अशोक सेठी तथा सुधामा गौड़ शामिल थे।

error: Content is protected !!