22 सितंबर से होंगे शुरू नवरात्र, दुर्गा माता की मूर्तियां बनाने में जुटे कारीगर

Spread the love
दुर्गा प्रतिमाओं को आखिरी रूप देते कारीगर

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

प्रदेश भर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का बड़ा पर्व नवरात्र इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्र के आगमन से पहले ही फतेहपुर जिलों में दुर्गा माता की भव्य मूर्तियां बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कारीगर दिन-रात जुटकर मां दुर्गा की विविध स्वरूपों वाली प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
बता दें कि जनपद के कई स्थानों में कारीगरों की बस्तियों में इन दिनों खास रौनक देखने को मिल रही है। कहीं मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनाई जा रही हैं।
कारीगरों के अनुसार इस बार मूर्तियों में पारंपरिक कला के साथ आधुनिक रंग-रूप का मेल देखने को मिलेगा। मूर्तियों को सजाने के लिए विशेष रंग, गहने और आकर्षक पोशाकों का उपयोग किया जा रहा है।
हुसैनगंज कस्बे के कारीगर ने बताया
कारीगर बताते हैं कि नवरात्र करीब आते ही मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। कस्बे के एक कारीगर ने बताया कि इस बार खासकर 5 से 12 फीट तक की मूर्तियों की अधिक डिमांड है। मूर्तियों की कीमत आकार और सजावट के आधार पर 5 हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए तक पहुंच रही है।
नौ दिनों तक श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान विशेष धार्मिक आयोजन, भजन संध्या और भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
प्रतिमाएं बनाने का काम मेहनत और धैर्य मांगता है
कारीगरों का कहना है कि भले ही प्रतिमाएं बनाने का काम मेहनत और धैर्य मांगता है, लेकिन जब लोग माता की आराधना करते हैं और उनकी प्रतिमाओं की भव्यता की सराहना करते हैं, तो सारी थकान दूर हो जाती है। नवरात्र के शुभारंभ से पहले ही बाजारों और गलियों में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है।

error: Content is protected !!