थैलेसीमिया बच्चों का निःशुल्क एचएलए टेस्ट कैंप एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
जमशेदपुर संवाद सूत्र

चेंबर भवन बिष्टुपुर में मां सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क एचएलए टेस्ट कैंप एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 53 बच्चों का निःशुल्क एचएलए टेस्ट तथा 84 बच्चों का निःशुल्क स्क्रीनिंग टेस्ट नारायण हॉस्पिटल, बैंगलुरु के बीएमटी हेड डॉ. सुनील भट्ट द्वारा किया गया।
डॉ. भट्ट नारायण हेल्थ सिटी, बैंगलोर में बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण विभाग के प्रमुख हैं, जानकारी दी कि स्क्रीनिंग में शामिल सभी 84 बच्चों का 100% मैच हुआ है। इन सभी बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट नारायण हॉस्पिटल, बैंगलुरु में पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, नारायण हॉस्पिटल बैंगलुरु के बीएमटी हेड डॉ. सुनील भट्ट, मां सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव श्री भागवत भावेश, एमजीएम ब्लड सेंटर हेड डॉ. बी.के. चौधरी एवं टेक्निकल सुपरवाइजर राघव कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर मां सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई समाजसेवियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

error: Content is protected !!