रामचंद्र गंगा घाट स्नान करने गए युवक की बाइक चोरी

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्र गंगा घाट पर सावन मास के तीसरे सोमवार को सुबह लगभग 6 बजें गंगा नहाने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। हुसैनगंज कस्बा निवासी सुमेर (लल्लू) मौर्य पुत्र देशराज मौर्य सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान करने के लिए कस्बे से अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से बच्चों के साथ गंगा स्नान करने थाना क्षेत्र के रामचंद्र गंगा घाट आए थे। बाइक खड़ी की तथा लाक लगाकर गंगा स्नान करने गए। जब वह नहा कर वापस आए पूजा अर्चना करने के बाद घर जाने के लिए आए तो बाइक नहीं रही, काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। मौजूद पुलिस कर्मियों से बात कही गई तो उनका कहना था कि थाने में सूचना दे दी गई है, जब तक श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं तब तक आप यही रुकिए जब सारे श्रद्धालु जाएंगे यदि बाइक किसी की रह जाती है तो भूल बस कोई आपकी बाइक ले गया है। अन्यथा थाने में जाकर एक एफआईआर करा दीजिए। पीड़ित ने बताया कि हमारी स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर यूपी 71ए एक्स 8417 है, और हम अपने बच्चों के साथ गंगा स्नान करने आए थे, वापस आकर देखा तो मेरी बाइक जहां पर खड़ी की थी।

खोजबीन करने के बाद मौजूद सुरक्षा कर्मियों से बात कही तो उनका कहना था कि आप यही रुककर इंतजार करिए ना मिलने पर थाने में एक एफआईआर करिए इसके पश्चात ही बाइक मिलना संभव हो पाएगा।

error: Content is protected !!