
आपकी खबरें न्यूज
गाजीपुर/वाराणसी संवाददाता।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा दिलदारनगर गाजीपुर से वारन्टी, साधू यादव को माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट द्वारा एसएसटी-105/2023 राज्य साधू यादव सीएन.178/22 धारा 323,504 भादवि व 3(1)द,3(1)ध एससी/एसटी एक्ट में तथा वारण्टी अनिल गुप्ता को माननीय न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट नं 03 द्वारा फौमु0 1750/2012 एसटी नं0 431/99 बनाम अनिल गुप्ता धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा वारण्टीगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


