मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा की आवागमन फिर शुरू

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

असनी पुल के मरम्मत कार्य के दौरान आम जनता को राहत देने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चालू कर दिया गया है। असनी पुल से मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और ऑटो की आवाजाही संभव हो गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की निगरानी में यह अस्थायी व्यवस्था की गई है ताकि फतेहपुर से लालगंज की ओर आने-जाने वाले लोगों को कोई विशेष परेशानी न हो। ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है क्योंकि पहले पुल बंद होने के कारण उन्हें लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था।

इसके अलावा चौफेरवा पुलिया के पास से भी मोटरसाइकिल और साइकिल चालकों के लिए अलग से रास्ता खोल दिया गया है। इससे स्कूली छात्रों, दैनिक यात्रियों और स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिली है। लोग अब सीधे अपने गांव या कस्बे तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस त्वरित निर्णय की सराहना की है। हालांकि अभी भारी वाहनों के लिए कोई मार्ग नहीं खोला गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुल का कार्य पूरा होते ही सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!