ससुराल गये युवक की संदिग्धावस्था में मौत, मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
प्रेमनगर खागा फतेहपुर संवाद सूत्र।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में ससुराल गये युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक के भाई ने ससुराली जनो पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा गांव निवासी रोहित उर्फ मोनू सविता पुत्र राम आसरे (28) की शादी 7 वर्ष पूर्व प्रेम नगर निवासी खुशबू उर्फ शीतू सविता के साथ हुयी थी। बीती शाम चार बजे वह अपनी ससुराल गया था। जहां उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची सुल्तानपुर घोष पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई सोनू सविता ने बताया कि ससुराली जनो ने उसे मारा पीटा और जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे भाई की मौत हो गयी। यह भी बताया कि ससुराल वाले अपना पूरा दहेज लेकर चले गये थे। ज्यादातर मृतक की पत्नी खुशबू मायके में ही रहती थी। कभी कदार भाई अगर अपने घर परिवार वालो से मिलने आता था तो पत्नी व उसके घर वाले यूपी पीआरवी 112 में फोन कर मृतक के परिजनो को परेशान करवाते थे।

वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी खुशबू उर्फ शीतू का कहना है कि उसका पति चार पहिया गाडी चलाता है और शराब पीने का आदी था। आये दिन किसी न किसी बात को लेकर मारता पीटता था। पुलिस का कहना है कि पोर्स्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद विविध कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!