
आपकी खबरें न्यूज
हथगाम फतेहपुर संवाददाता।
हथगाम थाना क्षेत्र के धुधुरकीपुर मजरे सियाड़ी गांव के समीप खेतों में धान लगाते समय गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धुंधुरकीपुर मजरे सियाड़ी गांव निवासी राजू विश्वकर्मा की पत्नी चन्दा देवी विश्वकर्मा (45) खेत में धान लग रही थी। तभी गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजलीं की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गई। तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगाम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया।

मृतिका के तीन पुत्र व एक पुत्री है, पुत्र अभिलाष उर्फ गुड्डू (26), अनुपम उर्फ बड़कू (20), अनुराग उर्फ छोटकू (20) तथा पुत्री रोली देवी (23) की है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पाकर मजिस्ट्रेट तहसीलदार इवेंद्र कुमार अस्पताल आकर विधिक कार्रवाई पूरी कराई।

