स्वच्छ भारत मिशन को दरकिनार करता हुआ पलिया बुजुर्ग गांव

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हथगाम फतेहपुर संवाददाता।

हथगाम विकास खण्ड के पलिया बुजुर्ग गांव में लगे सरकारी हैंड पंप की स्थिति बड़ी ही दयनीय है ना तो हैंड पंप का पानी निकालने के लिए कोई नाली बनी है और ना ही हैंड पंप के आसपास साफ सफाई हुई है। जबकि इसी सरकारी हैंडपंप से पूरे मोहल्ले की प्यास बुझाता है। हैंड पंप से निकला हुआ पानी या तो उसी के नीचे भरा रहता है या सामने बनी हुई आरसीसी रोड पर जिससे लोगों का आवागमन भी बाधित होता है।

ग्राम प्रधान इसी गांव के रहने वाले हैं लेकिन उनकी अभी तक ग्राम प्रधान की सरकारी हैंड पंप पर नजर ही नहीं पड़ी है। इस सरकारी हैंड पंप से पलिया बुजुर्ग गांव के विकास कार्य का आंकड़ा लगाया जा सकता है। ग्राम पंचायत में कितना विकास हुआ है।

error: Content is protected !!