मासूम बच्चे की मौत का कारण बना हुसैनगंज चौराहे का जाम

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अरविन्द रैदास की पत्नी रचना(28) अपने दो बेटों को लेकर भाई अरुण रैदास के साथ अपने मायके नेवारपर थाना हथगाव जा रही थी, जैसे ही वह हुसैनगंज चौराहे पहुंची तो जाम लगा हुआ था जाम को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक डिस बैलेंस हो गई और डंफर की चपेट में आ गई।

डंफर की चपेट में आने से 4 वर्षीय मयंक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका छोटा बेटा 7 माह का विवेक उछलकर बाहर गिर गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई और रचना देवी को गंभीर चोटे आई हैं। हादसा होने के पश्चात डंफर चालक डंफर छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मां और बेटे के शव को बैटरी रिक्शा से लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज गई।

जहां चिकित्सकों ने घायल महिला का टिटमेंट कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। बताया जा रहा है कि हुसैनगंज में ट्रैफिक नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। जिस कारण आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है जिसका कारण दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठने से उत्पन्न हो रही है और हुसैनगंज पुलिस सब जानते हुए भी कान में तेल डालकर बैठी है। कस्बे के लोगों ने कई बार जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की भी मांग भी करी है लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं निकल सका। हुसैनगंज कस्बे सहित असनी मार्ग, छिवलहा मार्ग, डलमऊ मार्ग पर आए दिन डंफरो के द्वारा मोरंग, मिट्टी लादकर ओवरलोड फर्राटा भरने से हादसे होते रहते हैं।
हुसैनगंज पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। डंफर यूपी 71 बीटी 6997 है। जो जनपद का ही है पुलिस द्वारा ओवरलोड डंफरों को रोकने में नाकाम रही।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसा ह्रदय विदारक है। डंफर को कब्जे में लेकर मालिक व चालक के ऊपर कारवाई की जाएगी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा बच्चों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

error: Content is protected !!