
आपकी खबरें न्यूज
किशनपुर फतेहपुर संवाददाता।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव के समीप सड़क हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। दम्पति की मौत के बाद खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
बताया जा रहा है कि रघुपुर गढ़ा गांव निवासी बेलवा गुप्ता अपनी पत्नी फुलिया को लेकर बाजार गया हुआ था। बाजार से लौटते वक्त जैसे ही वह रारी गांव के समय पहुंचा कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गिर गये। इस दौरान पति की मौके पर ही दर्दनाक हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए भेजा जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बेलवा के भांजे की शादी होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों पति-पत्नी बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गए हुए थे। बाजार से खरीदारी कर वापस लौटते समय वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।
किशनपुर थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई थी जबकि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, और विविध कार्यवाही की जा रही है।

