मीनाक्षी सिंह ने मिस एशिया का ताज किया हासिल, विद्यालय में हुआ सम्मान

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
पहाड़ी चित्रकूट संवाददाता।

हरीमोहन सिंह इण्टर कालेज बछरन चित्रकूट द्वारा बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल/इण्टर मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम रहे। भाजपा नेता एवं समाजसेवी जगदीश गौतम ने कहा कि सभी छात्र-छात्राये बधाई के पात्र है। इस समय हमारे देश की लड़कियां हर मामले में आगे बढ़ रही हैं वहीं सरधुवा गांव निवासी मीनाक्षी सिंह ने मिस एशिया का ताज हासिल करके अपने जिले का नाम रोशन किया। इसी तरह हर परीक्षाओं में छात्राएं बाजी मार रही हैं लेकिन इस बार थोड़ा सा दुख हो रहा है हमारे जिले का कोई भी विद्यार्थी प्रदेश मैरिट में अपना स्थान नहीं बना पाया। मैं आशा करता हूं कि आने वाली अगली परीक्षाओं में कड़ी मेहनत करके छात्र-छात्राएं प्रदेश लेवल में अपना नाम रोशन करेंगे। उनको मै स्कूटी व मोटरसाइकिल देकर सम्मानित करूंगा। कार्यक्रम में आए जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा शासन द्वारा छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। जिसका लाभ बहुत कम छात्र ले रहे हैं अभी अगले महीने जून से नये सत्र के छात्रवृत्ति आवेदन शुरू हो जाएंगे जिन बच्चों के आधार कार्ड व अंक-पत्र आदि मे त्रुटियां हैं। उनको सुधरवाकर आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ लें। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि जिन बच्चों को अगले सत्र की आगामी बोर्ड परीक्षाएं देनी है वह इन होनहार बच्चों से सीखे की किस तरह अपना मां-बाप का और विद्यालय का नाम रोशन किया जाता है। कड़ी से कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा हाईस्कूल मेधावी छात्र-छात्रा अंशू पाण्डेय 87.57% प्रथम, कृती 85.33% द्वितीय, श्रद्धा सिंह 83.33% तृतीय एवं इण्टरमीडिएट मे अंशू देवी 89.80% प्रथम, जया सिंह 83.60 द्वितीय, ज्योसिता देवी 83.40 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो एवं उनके अभिभावकों को शील्ड, अंगवस्त्र, प्रमाण-पत्र व भगवान कामतानाथ की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वही इण्टरमीडिएट मे जिले की मैरिट मे अंशू देवी तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के संस्थापक हरीमोहन सिंह ने आये हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता विश्वदीप सुमन ने किया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर एमपी सिंह, गायत्री शक्तिपीठ से रामनारायण त्रिपाठी, महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश सिंह, पूर्व बसपा अध्यक्ष जमुना प्रसाद पाल विद्यालय के प्रबंधक प्रबंधन त्रिलोक सिंह एवं धीरेन्द्र सिंह-जितेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान बछरन बृजजीवन लाल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओ व अभिभावक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!