
आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।
शहर में दर्जनो अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। वहीं कार्यवाही करने की बजाए यातायात प्रभारी टैक्सी संचालकों से उगाही करने में मस्त दिखाई पड़ रहे हैं। सूत्रों की मायने तो यातायात प्रभारी की गाड़ी सुबह,शाम एक निश्चित स्थान पर खड़ी होती है और दिनभर की कमाई का जिस इंसान को जिम्मेदार दी गई है तो उससे दिनभर हुए गतिविधियों की जानकारी एकत्र की जाती है और दिनभर एकत्र हुए धन का पूरा हिसाब किया जाता है। ज्ञात हो कि अवैध टैक्सी स्टैंडो की मनमानी के चलते आएदिन शहर अंदर जाम लगा रहता है। शहर में देवीगंज रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर, ज्वालागंज बस स्टॉप, राधानगर, जयरामनगर, वर्मा चौराहा, पटेल नगर, बाकरगंज आदि चौराहों पर आएदिन जाम की स्थिति बनी रहती है और एक नए बड़े हादसे को दावत देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं यातायात प्रभारी इन पर कार्यवाही करने की बजाए उगाही करने में मस्त दिखाई दे रहे हैं। नवांगतुक पुलिस अधीक्षक ने अपना कार्यभार संभालते ही यह हिदायत दी थी कि जिले के अंदर एक भी जगह अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होंगे अगर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित पाए जाते हैं तो टैक्सी स्टैंड संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी लेकिन यातायात प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश को धता बताकर अपने उगाही में मस्त दिखाई दे रहे है।

