
आपकी खबरें न्यूज
पहाड़ी/चित्रकूट संवाददाता।
स्व.रघुवीर प्रसाद कन्या इंटर कालेज पहाड़ी द्वारा हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद गौतम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रहे। मेधावी छात्राओं को जगदीश प्रसाद गौतम द्वारा मेडल, ज्योमेट्रीबॉक्स, भगवान कामतानाथ की प्रतिमा एवं उनके अभिभावकों को साल व अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। जगदीश गौतम ने कहा कि सभी छात्राये बधाई की पात्र है। इसी तरह अगली कक्षाओ मे भी मेहनत कर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन करे। विद्यालय के प्रबंधक प्रेमनारायण गुप्ता ने कहा कि सभी छात्राओ ने बहुत मेहनत किया। जिससे उनके हाईस्कूल व इण्टर मे अंक बहुत अच्छे आये है। जिससे अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या वंदना कुमारी ने आये हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। हाईस्कूल मेधावी छात्रा कु. रामा देवी पुत्री राम सुमेर 508/600, 84.66% पथरा मानी, कु. काजल पुत्री रामजी विश्वकर्मा 498/600 83% पहाड़ी, कु.मधु देवी पुत्री पुष्पराज 493/600 82.16% पहाड़ी वही इंटरमीडिएट मे कु. पिंकी पुत्री राजेश 382/500 76.4% दरसेंडा, कु. मंजू पुत्री शिवचरन 375/500 75% ओरा, कु.शिवानी पुत्री श्रीराम 373/500 74.6% दरसेंडा, कु. रिजाला बानो पुत्री अली मुहम्मद 373/500, 74.6% पहाड़ी ने स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता राजकरन गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान चन्द्रदत्त त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य पालेश्वर नाथ इंटर कालेज पहाड़ी, ओम प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष दक्षिणी सहकारी कृषक सोसायटी पहाड़ी, रमाकान्त पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रही।

