• Home
  • प्रयागराज
  • होली के हुड़दंग में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे
Image

होली के हुड़दंग में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे

आपकी खबरें न्यूज
प्रयागराज संवाददाता।

उल्लास और उमंग का प्रतीक पर्व है होली, लेकिन खुशी मनाने के दौरान हुड़दंग व लापरवाही से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। बीते 24 घंटे में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें सड़क दुर्घटनाओं, ऊंचाई से गिरने, मारपीट और आंखों में रंग चले जाने जैसी घटनाओं के मरीज शामिल थे। एसआरएन अस्पताल के अलावा शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 71 घायल ले जाये गए, जिनमें 30 से अधिक को गंभीर हालत में सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। मेडिसिन इमरजेंसी में 75, कार्डियोलॉजी विभाग में 13 और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की इमरजेंसी में चार मरीज पहुंचे।
होली के दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाने व अन्य वाहनों से कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। एसआरएन अस्पताल प्रशासन के अनुसार सड़क हादसों के कारण घायल 32 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। होली में हुड़दंग करने वाले लोगों में आपसी झगड़ों और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें गंभीर चोटें आईं।
केमिकल वाले रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण के मामले भी सामने आए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि आंखों की परेशानी लेकर कई मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कुछ लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी।
होली के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए थे। 50 बेड की इमरजेंसी और 10 बेड का आईसीयू पहले से आरक्षित रखा गया था। डॉक्टरों और सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह सतर्क थी। घायलों को त्वरित उपचार दिया गया।
होली में जमकर छलका जाम
होली पर मंडल में डेढ़ अरब की गटक गए देसी-अंग्रेजी -होली पर पिछले कई दिनों से अंग्रेजी व देसी शराब, वाइन और बीयर की बिक्री कई गुना बढ़ गई थी। आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदिरा बिक्री की उम्मीद जताई थी।
विभाग की उम्मीद के अनुसार ही मदिरा बिकी भी। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां लगभग 160 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। सिर्फ प्रयागराज जनपद में 90 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

Releated Posts

अनियंत्रित कार सो रहे वृद्ध को टक्कर मारते हुए मकान में घुसा, तीन लोग घायल

आपकी खबरें न्यूजवाराणसी संवाददाता।राजातालाब थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में बीती रात में तेज रफ्तार में जा रही…

ByByaapkikhabreApr 14, 2025

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

आपकी खबरें न्यूजकौशांबी संवाद सूत्र।उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयन्ती के…

ByByaapkikhabreApr 14, 2025

सब्जी विक्रेता की हत्या, लहुलुहान मिला शव,सगे भाईयों पर हत्या का आरोप

आपकी खबरें न्यूजवाराणसी संवाददाता।घर में घुसकर सब्जी कारोबारी की हत्या कर दी। चारपाई पर लेटे सब्जी व्यापारी का…

ByByaapkikhabreMar 28, 2025

नए आशिक ने प्रेमिका के पुराने आशिक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

आपकी खबरें न्यूजवाराणसी संवाददाता।जब लोग होली का रंग खेलने के बाद एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे…

ByByaapkikhabreMar 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top