• Home
  • फतेहपुर
  • दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
Image

दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर, संवाददाता।

द्वारचार, भांवर समेत शादी की सभी रस्मे होने के बाद भोर पहर कलेवा में पेड़ खिलाये जाने के बाद दूल्हे के चकराकर गिरने से दुल्हन ने विदा होने से इंकार कर दिया। मामला बिगड़ने पर गाँव मे हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षो ने आपसी सहमति से वर पक्ष ने लड़की पक्ष को शादी में ख़र्च हुए 95 हज़ार पांच सौ रुपये देने व दुल्हन को चढ़ाए गये सभी वस्तुएं एवं नेग में दिये पैसे वापसी करने का समझौता कर बारात वापस लौटा दी गयी। हसवा ब्लाक के जलमामऊ ग्राम निवासी दयाराम रैदास की पुत्री पूजा की शादी मालवा विकास खंड के ग्राम भवानीदीन का पुरवा पोस्ट बेरुई निवासी रामारूप के पुत्र विकास से तय थी। तय समय बारात भी आ गयी। नाचते गाते बारातियों का स्वागत होने के पश्चात शादी की सारी रस्मे शुरू हुई जिसमें द्वारचार के बाद दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, फेरे पड़ने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाई। सब कुछ हसी खुशी चल रहा था तभी कलेवा खाने की रस्म के दौरान दुल्हन की भाभी के खिलाये पेड़े खाते ही दूल्हा विकास चक्कर खाकर गिर गया। दूल्हे के बेहोश होकर गिरते ही दोनों ही पक्षो केलोगों में हड़कंप मच गया। महिलाओं में खाना फूसी शुरू हो गयी। कोई कुछ समझ पाता तब तक दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार किये जाने की जानकारी मिलते ही वर और वधु दोनों पक्षो में विवाद शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देखकर दोनों ही पक्षो के लोगो ने ग्राम प्रधान समेत अन्य संभ्रात लोगों ने बीच बचाव कर समझौता करने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन दुल्हन पक्ष कुछ सुनने को तैयार नही था। काफी देर मान मनव्वल के बाद दोनों पक्षो ने आपसी सहमति से एक दूसरे को दिये गये लेनदेन को वापस करने व शादी के दौरान दुल्हन पक्ष को खर्चे के 95,500 देने की सहमति बनाई व बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गयी।

Releated Posts

ट्रक ने मासूम बच्चे को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आपकी खबरें न्यूजप्रेमनगर फतेहपुर संवाददाता।सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव के रहने वाले शमसीर अहमद के…

ByByaapkikhabreApr 28, 2025

हाइवे किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल,एक गंभीर

आपकी खबरें न्यूजफतेहपुर संवाददाता।सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर बड़े पुल के समीप रोड…

ByByaapkikhabreApr 28, 2025

मामूली बात को लेकर युवक को पीटा,इलाज के दौरान मौत

आपकी खबरें न्यूजथरियांव फतेहपुर संवाददाता।थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव के शैलेन्द्र कुमार पुत्र मिठाईलाल(18) 19 अप्रैल को…

ByByaapkikhabreApr 28, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर व्यापारियों ने व्यक्त किया शोक

आपकी खबरें न्यूजफतेहपुर, संवाददाता।जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) की बैठक होटल शांतिगंगा में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बस…

ByByaapkikhabreApr 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top