• Home
  • फतेहपुर
  • तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने को चले अभियान
Image

तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने को चले अभियान

आपकी खबरें न्यूज,फतेहपुर, संवाददाता।
युवा विकास समिति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को दिए शिकायती पत्र के साथ तालाबों की सूची देकर बताया कि जिले में तालाबों पर अवैध कब्जे चल रहे हैं। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के दक्षिणी कस्बे क्षेत्र में गाटा सं 1835, 1863, 1989, 2121, 2188मि व 2402/2 सैकड़ों तालाबों पर अस्थायी व स्थायी कब्जे हैं, लेकिन इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। अवैध कब्जा हटवाओ अभियान हर साल चलता है, लेकिन कुछ दिन चलकर ही यह बंद हो जाता है। इसके पीछे प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। अवैध कब्जा हटवाओ अभियान हर साल चलता है, लेकिन कुछ दिन चलकर ही यह बंद हो जाता है। इसके पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप भी खूब होता रहा है। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि तालाबों पर अवैध कब्जे होने से भूजलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। गर्मी के दिनों में जलस्तर अधिक खिसकता जाता है। उन्होंने डीएम से मांग किया कि जिले की तहसीलवार टीमें गठित करके अवैध कब्जा अभियान चलाया जाए। शिकायत करने वालों में लोकतांत्रिक सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, कंचन मिश्रा, आफताब, दीप कुमार, अजय यादव, सुनील यादव, विकास श्रीवास्तव एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Releated Posts

पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकाण्ड के दोषियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

आपकी खबरें न्यूजफतेहपुर संवाददाता।दिलीप सैनी हत्या काण्ड के आरोपियों के खिलाफ आज कोतवाली पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम एवं…

ByByaapkikhabreMar 20, 2025

युवक की गला दबाकर की गई हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

आपकी खबरें न्यूजहुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।-पुरानी रंजिश को लेकर घटना को दिया गया अंजाम।-सैकड़ो की तादात में जुटे ग्रामीण।-मृतक…

ByByaapkikhabreMar 20, 2025

नए आशिक ने प्रेमिका के पुराने आशिक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

आपकी खबरें न्यूजवाराणसी संवाददाता।जब लोग होली का रंग खेलने के बाद एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे थे…

ByByaapkikhabreMar 19, 2025

होली के हुड़दंग में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे

आपकी खबरें न्यूजप्रयागराज संवाददाता।उल्लास और उमंग का प्रतीक पर्व है होली, लेकिन खुशी मनाने के दौरान हुड़दंग व…

ByByaapkikhabreMar 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top